राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 24 यू.के. बालिका वहिनी के एस.एस.जे. कैंपस की सीनियर अंडर ऑफिसर प्रियांशी भाकुनी को ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप और गणतंत्र दिवस कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
प्रियांशी भाकुनी को राज्यपाल द्वारा सम्मानित करने पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह, परिसर में स्थापित एनसीसी 24 गर्ल्स बटालियन की ए एन ओ लेफ़्टिनेंट डॉ ममता पंत, डॉ कुसुमलता आर्या, डॉ पुष्पा वर्मा, डॉ योगेश मैनाली, प्रकाश भट्ट, भुवन विद्यार्थी,गुलाब राम, इंद्र मोहन पंत आदि शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....