SSJU उच्च शिक्षा को सौंपी विश्वविद्यालय की परिनियमावली का प्रारूप

SSJU कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा विश्वविद्यालय की परिनियमावली के प्रारूप को उच्च शिक्षा को सौंपा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की प्रथम बार निर्मित परिनियमावली के प्रारूप को हिंदी एवं अंग्रेजी में तैयार कर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा विधिवत एवं उचित माध्यम से सचिव उच्च शिक्षा डॉ रंजीत सिंह को सौंप दिया है। विश्वविद्यालय की इस परिनियमावली में विश्वविद्यालय से संबंधित नियम आदि समाहित हैं। कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने परिनियमावली के संबंध में कहा कि यह विश्वविद्यालय की प्रथम आधिकारिक दस्तावेज है, जो संस्थान को शक्तियों, कार्यों, शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों के दायरे को परिभाषित करता है।  यह विश्वविद्यालय को संचालित करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय की परिनियमावली के प्रारूप को हिंदी एवं अंग्रेजी में तैयार कर उच्च शिक्षा को अवलोकनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए डॉ रंजीत सिन्हा, सचिव उच्च शिक्षा को सौंप दिया गया है।
कुलपति प्रो बिष्ट ने परिनियमावली के निर्माण के लिए पूर्व कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट, विधि के वरिष्ठ आचार्य प्रो. डी के भट्ट के महत्वपूर्ण सहयोग के लिए अपना आभार जताया। साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों के सहयोग के लिए भी आभार जताया।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

6 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago