अल्मोड़ा: 90 दिनों के कार्यों का लेखा-जोखा कुलपति ने राज्यपाल को किया प्रस्तुत

राज्यपाल ने कहा सख्त निर्णय लेने में संकोच न करें

बुधवार को अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU के कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के समक्ष एक कुलपति के रूप में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में अपने 90 दिनों में किए गए विभिन्न कार्यों की रिपोर्ट को साझा की।

चुनौतियों और प्रत्येक समस्या को दूर किया जाएगा- राज्यपाल

इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आ रही चुनौतियों और विश्वविद्यालय के लिए अवसरों को लेकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। महामहिम राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 बिष्ट को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आ रही चुनौतियों और प्रत्येक समस्या को दूर किया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को देश के अग्रणीय विश्वविद्यालय के समकक्ष लाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही राज्यपाल ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 बिष्ट को कहा कि विश्वविद्यालय के उन्नयन, संरचनात्मक एवं शैक्षणिक विकास के लिए सख्त निर्णय लेने में संकोच न करें।

प्रयासों की सराहना हुईं

वहीं कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि राज्यपाल के समक्ष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, संरचनात्मक विकास को लेकर हुई चर्चा बहुत अच्छी रही। महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के उन्नयन, प्रगति करने के साथ शिक्षकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता के साथ दुरूस्त किया जाएगा। महामहिम ने वार्ता के दौरान सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के हित में कुलपति प्रो0 बिष्ट द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 hour ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago