अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, कुछ ऐसा रहा आज खेलें गए मैचों का प्रदर्शन

विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आज से प्रारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि अंशुल सिंह- मुख्य विकास अधिकारी,अल्मोड़ा एवं विशिष्ट अतिथि अरुण बंग्याल- जिला क्रीड़ा अधिकारी, अल्मोड़ा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे राज्य भर की सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि अंशुल सिंह ने खिलाड़ियों को खेल के द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने, खेल से अपने कैरियर को बनाने, अनुशासन बनाएं रखने व सभी खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रोत्साहित किया।
कुल 13 मैच खिलाए जायेंगे
प्रतियोगिता में 8 टीमों को दो पुलो में रखकर प्रत्येक टीम को 3 लीग व फाइनल मैच मिलाकर कुल 13 मैच खिलाए जायेंगे।
आज खेलें गए मैच
आज खेलें गए 6 लीग मैचों के पहले मैच में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा ने शारदा पब्लिक स्कूल को 12-0 अंतर से हराया, हल्द्वानी ने अल्मोड़ा हाॅकी एकेडमी को 6-0 के अंतर से हराया, वही तीसरा मैच ऋषिकेश व नैनीताल के मध्य 1-1गोल की बराबरी पर रहा, चौथे मैच में देहरादून ने काशीपुर को 2-1 के अंतर से हराया, पांचवे मैच में ऋषिकेश ने शारदा पब्लिक स्कूल को 5-0 के अंतर से हराया, छठे मैच में काशीपुर ने अल्मोड़ा हॉकी एकेडमी को 6-0 के अंतर से हाराया।


अम्पायर
मैच में अम्पायर की भूमिका में राजेंद सिंह कनवाल, महिमा भंडारी, अजय कनवाल, पूजा असवाल, गीता बोरा रहे।
उपस्थित रहे
उद्धघाटन अवसर पर धर्म जागरण समन्वय के कुमाऊं प्रमुख अरविंद जोशी, विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, अजय वर्मा, हरीश गोस्वामी, लता साह, ओसीन खान, जगदीश चौहान, मयंक कार्की, रोहित भट्ट, सूरज वाणी, अतुल वर्मा, हरेंद्र प्रसाद, दीपचंद्र जोशी, गौरव कुमार, नीरज डंगवाल, इंदर गोस्वामी, आशीष भारती, विपुल कार्की, जगदीश तिवारी, सुमित तिवारी, किशन लाल आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago