उपजिलाधिकारी ने सार्वजनिक सम्पत्तियों में पोस्टर बैनर हटाने के दिए आदेश

अल्मोड़ा, 23 सितम्बर, 2024 (सू0वि0)। उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा ने बताया कि नगर अल्मोड़ा अन्तर्गत विभिन्न सार्वजनिक सम्पत्तियों में एस0एस0जे0 विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कतिपय छात्र संघ प्रत्याशियों द्वारा अनधिकृत रूप से पोस्टर, बैनर आदि लगाये गये है। उन्होंने बताया कि छात्र प्रत्याशियों द्वारा सार्वजनिक सम्पत्तियों में चुनाव प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर, बैनर आदि लगाना लिंगदोह कमेटी के प्राविधानों के विरूद्ध है।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देशानुसार उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर निगम, अल्मोड़ा को निर्देश दिये कि सार्वजनिक सम्पत्तियों में अनधिकृत रूप से पोस्टर, बैनर लगाने वाले समस्त छात्र प्रत्याशियों की पहचान कर तत्काल सम्बन्धित प्रत्याशी से अनधिकृत रूप से लगे पोस्टर, बैनर को हटवाना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में नगर निगम के माध्यम से अनधिकृत रूप से लगे पोस्टर, बैनर आदि को हटवाते हुये इसमें होने वाले व्यय भार की वसूली सम्बन्धित प्रत्याशी से करना सुनिश्चत करें। यदि किसी प्रत्याशी द्वारा सूचना के बाद भी अनधिकृत रूप से सार्वजनिक सम्पत्तियों में पोस्टर, बैनर लगाये जाते है तो सम्बन्धित के विरूद्ध उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2003 अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करवाना सुनिश्चित करें।

                                                               जिला सूचना अधिकारी
                                        अल्मोड़ा
D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago