अल्मोड़ा:कानि0 हरपाल सिंह का उपचार के दौरान निधन

विनम्र श्रद्धांजलि
अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि जनपद के थाना सल्ट में नियुक्त कानि0 हरपाल सिंह जो मूल रुप से ग्राम मझरा रहमतुल्ला पो0 केलाखेडा थाना केलाखेडा, उधमसिंहनगर के निवासी थे।
जिनको कल दिनांक 20.06.2024 को बाथरुम में फिसलने से सिर में चोट लग गई थी, जिनका कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में उपचार चल रहा था।
उपचार के दौरान आज दिनांक- 21.06.2024 को उनका असामयिक निधन हो गया है।
कानि0 स्व0 श्री हरपाल सिंह वर्ष 1993 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा सहित अल्मोड़ा पुलिस परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है।
सादर नमन एवं श्रद्धांजलि

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

10 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago