पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी को किया याद


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि दी और महिला अस्पताल में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी को शुक्रवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनकी समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, महिला अस्पताल में भी स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शुक्रवार को विक्टर मोहन जोशी की पुण्यतिथि पर नारायण तेवाड़ी देवाल स्थित कब्रगाह में उनकी समाधि पर जाकर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद महिला अस्पताल में स्थापित विक्टर मोहन जोशी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पाण्डे व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में विक्टर मोहन जोशी का महत्वपूर्ण योगदान है। यहां जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. हरीश गड़कोटी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, विधायक मनोज तिवारी, विनय विल्सन, सौरभ वर्मा, किशन गुरुरानी, बंशीलाल कक्कड़, मुकेश नेगी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, रौबिन मनोज भण्डारी, ऐरिक रौवर्ट, कुक्कू पौल, हेमलता वर्मा, पूरन रौतेला, हेम तिवारी, भगवान पांगती, डॉ. प्रीति पंत, दीपक पाण्डे, गुंजन वर्मा, श्वेता शैली, गिरीश धवन, संजय पाण्डे आदि रहे।
समिति के संज्ञान में सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय पाण्डे द्वारा यह तथ्य प्रकाश में लाया गया कि महिला चिकित्सालय की पर्ची में विक्टर मोहन जोशी, का नाम अंकित नहीं है जिससे यह भ्रान्ति हो रही है कि महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी का नाम जानबूझकर हटा दिया गया है। इस पर पी०एम०एसoडॉ० हरीश गढ़कोटी, से यह पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि त्रुटिवश ऐसा हुआ है जिसे बहुत जल्दी ठीक कर दिया जायेगा तथा दोनों स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों स्व० हरगोविन्द पन्त एवं विक्टर मोहन जोशी जी का नाम जिला चिकित्सालय की पर्चियों में अंकित कर दिया जायेगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

5 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

10 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

16 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago