अल्मोड़ा: विधायक मनोज तिवारी ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में किया स्टेम लैब का उद्घाटन

अल्मोड़ा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में स्टेम लैब (Science, technology, Engineering and mathematics) लैब का उद्घाटन माननीय विधायक अल्मोड़ा श्री मनोज तिवारी द्वारा किया गया है ।

उद्घाटन अवसर पर विधायक ने कहा कि इस लैब के माध्यम से शिक्षक व छात्रों को विज्ञान व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। माननीय विधायक द्वारा अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन्हें जनपद के राजकीय विद्यालय में इसी प्रकार की लैब स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लाभान्वित करने का प्रयास करना चाहिए।

डायट प्राचार्य जी. जी. गोस्वामी ने कहा कि स्टेम लैब के माध्यम से डाइट में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली शिक्षक , प्रशिक्षु व छात्र लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग प्रकाश जनपांगी, खंड शिक्षा अधिकारी भैसियाछाना हरीश रौतेला, एडवोकेट निर्मला रावत, विनोद कुमार राठौर, अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन उत्तराखंड के प्रोजेक्ट हेड नीरज जोशी, प्रोजेक्ट ऑफिसर शिवम द्विवेदी, अल्मोड़ा जनपद के अकादमिक समन्वयक रमाकांत शर्मा, हितेश बिरौडिया, प्रमोद कुमार, डाइट के स्टेम प्रभारी एल.एम पांडे ,जी .एस.गैडा़, डॉ बी सी पांडे डॉक्टर दीपा जलाल,डॉ प्रकाश पंत, अशोक बनकोटी, के. देवड़ी, बीना बोरा, गिरीश चंद्र सिंह नयाल आदि लोग उपस्थित थे।

डाइट के अकादमिक सदस्यों तथा अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की संयुक्त बैठक में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के अकादमिक समन्वयक रमाकांत शर्मा ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में 2-2 विद्यालयों में स्टेम लैब स्थापित कर छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

3 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

14 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

14 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago