अल्मोड़ा: आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में टेक्नो क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन, अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला से तकनीकी का हुआ भरपूर उपयोग

अल्मोड़ा। नगर के आर्मी पब्लिक स्कूल में आज 6 दिसंबर को विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा टेक्नो क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित स्वनिर्मित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। इन परियोजनाओं के निर्माण हेतु विद्यार्थियों ने विद्यालय की अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला से तकनीकी का भरपूर उपयोग किया।

विभिन्न विषयों से संबंधित मॉडल्स का प्रदर्शन

इस प्रदर्शनी में जीव विज्ञान विषय से मानव हृदय , डी एन ए रिप्लिकेशन , भ्रूण का लिंग निर्धारण , जैव विविधता , एड्स विषाणु, अपोहन भौतिक विज्ञान में रेक्टिफायर , वायर लैस पावर ट्रांसमिशन, एयर लॉन्चर , व्हीट स्टोन ब्रिज , टेस्ला कॉयल , हाईड्रॉलिक लिफ्ट , ब्रिज , डिगर , गणित में त्रि विमीय मॉडल जैसे शंकु विच्छेदन , आठ आयामी चित्र , गणितीय घड़ी , त्रिकोणमिति अनुपात रसायन विज्ञान में प्रश्नावली , फर्टिलाइजर डिस्ट्रब्यूटर , विस्थापन अभिक्रिया , नॉन न्यूटोनियम फ्लूड , सामाजिक विज्ञान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, भूकंप , अम्लीय वर्षा , सिल्क रूट , वैश्वीकरण, मनोविज्ञान में नोमोफोबिया तथा कंप्यूटर विज्ञान में कोडिंग सॉफ्टवेयर तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि से संबंधित मॉडल्स का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का बारीकी से हुआ निरीक्षण

स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने बताया इस प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा की 22 राजपूत बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय यादव ने प्रदर्शनी का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक मॉडल को प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थी से उसके कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के बारे में उन्होंने कहा कि मैं इस प्रदर्शनी से काफी प्रभावित हुआ हूं। विद्यार्थी न केवल तकनीकी का इस्तेमाल कर मॉडल्स बना रहे हैं बल्कि इसके बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की बहुत सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए तत्पर है तथा समय समय पर विभिन्न पाठ्यसहगामी क्रियाकलापों का आयोजन करने से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलता है। यह टेक्नो क्राफ्ट प्रदर्शनी भी इसी प्रकार के प्रयासों का हिस्सा है जिसमें विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सूझबूझ की झलक दिखाई दी। इस प्रदर्शनी को देखने अभिभावक भी मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

29 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 hour ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

9 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago