अल्मोड़ा: यहाँ बाजार क्षेत्र में हटाया अस्थाई अतिक्रमण, पुलिस ने जिला प्रशासन व नगर पंचायत के साथ संयुक्त रुप से चलाया अभियान
अल्मोड़ा पुलिस के थाना चौखुटिया द्वारा जिला प्रशासन व नगर पंचायत के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर चौखुटिया बाजार क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाया।
शुक्रवार 12 मई को थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा तहसीलदार चौखुटिया एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चौखुटिया के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर चौखुटिया बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य मार्ग पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। बाजार क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए दुकानदारों को अपने सामान को अनावश्यक सड़क किनारे न लगाने की हिदायत दी गई। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत स्थानीय व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में चेकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की गयी।
सड़कों से अस्थाई अतिक्रमण हटाकर, अतिक्रमण करने वाले 13 लोगों का चालान किया। अल्मोड़ा पुलिस ने अल्मोड़ा व भिकियासैंण बाजार में चलाया अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आज 15 मई को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नगर पालिका की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर नगर के माँल रोड, टैक्सी स्टेण्ड क्षेत्र,…
रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण को हटाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में आज रविवार को थाना देघाट पुलिस द्वारा राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर मुख्य बाजार देघाट, भरसोली व सुरमौली…
अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या ने राजस्व विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जागेश्वर में अस्थाई अतिक्रमण हटाया। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में स्थाई, अस्थाई अतिक्रमण को हटाने हेतु समस्त थाना,चौकी प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है। कल बुधवार को थाना…