अल्मोड़ा-आज दिनांक 21 सितंबर 2023 को जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में शिखर तिराहे से साई बाबा मंदिर तक मार्ग को खोलने के लिए एक शिष्ट मंडल एसएसपी अल्मोड़ा से मिला।
जिसमें एन टी डी वार्ड के सभासद सौरव वर्मा,बालेश्वर वार्ड के सभासद जगमोहन बिष्ट,त्रिपुरा सुंदरी वार्ड के सभासद विजय पांडे उपस्थित थे।पुलिस प्रशासन के द्वारा शिखर तिराहे से साईं बाबा मंदिर तक मार्ग को दो पहिया वाहन के लिए सायं 4 बजे से 10 बजे तक बंद किए जाने की बात कही गई थी।
जनता की समस्या को देखते हुए और शिष्ट मंडल की बातों को समझते हुए एसएसपी द्वारा उक्त मार्ग दो पहिया वाहन के लिए खुला रहेगा।शिष्ट मंडल में भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष राजा खान,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट,नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा,युवम वोहरा आदि लोग उपस्थित रहे।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....