उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति आदि की भी दी जानकारी
प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थाना प्रभारियो को स्कूल/कॉलेजों में छात्र – छात्राओं को जागरूक करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में आज 21 जनवरी को थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत द्वारा राजकीय इन्टर कॉलेज गैरखेत चौखुटिया में आयोजित कैरियर एण्ड गाइडेन्स कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा सत्याग्रह के बारे में जानकारी देकर पालन हेतु प्रेरित किया गया, बच्चों को बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने की उचित हिदायत दी गई और हमेशा अपने माता- पिता व गुरुजनों का सम्मान करने की सलाह दी गयी।
नशे से दूर रहने हेतु कहा गया
नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी देकर जीवन में नशे से दूर रहने हेतु कहा गया तथा यह भी बताया गया कि आपके गाँव या आसपास कोई व्यक्ति नशे से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून, साइबर व बाल अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, ट्रैफिक आई व उत्तराखंड पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…