Almora नाराज होकर घर से निकली महिला को सोमेश्वर पुलिस ने मियांवाला, देहरादून से किया सकुशल बरामद The woman who left the house in anger was recovered safely by Someshwar police from Mianwala, Dehradun
दिनांक 05.05.2025 को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने उसकी 23 वर्षीय विवाहिता पुत्री जो 01 माह के लिये मायके आई थी लेकिन घर से घास लेने के लिये खेत में जाना बताकर अब तक घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी जिस पर थाना सोमेश्वर में गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामले का संज्ञान लेकर गुमशुदा महिला को शीघ्र बरामद करने के लिए सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया।आज दिनांक 15.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर सुरागरसी-पतारसी कर गुमशुदा महिला को मियांवाला, देहरादून से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि परिजनों से नाराज होकर काम की तलाश में देहरादून चली गयी थी। *सोमेश्वर पुलिस टीम-*1- अपर उ0नि0 श्री रमेश कुमार2-कानि0 श्री नीरज मेहरा3-म0कानि0 श्रीमती आशा
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…