बाघ ने साईकिल सवार वृद्ध को बनाया निवाला

उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानो तक बाघ का आतंक छाया हुआ है। जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में वनखंडी महादेव शिव मंदिर चकरपुर के पीछे बाघ ने हमला कर एक साईकिल सवार वृद्ध को अपना निवाला बना डाला है।बाघ के हमले की सूचना पर ग्रामीण और वनकर्मियों ने घटना स्थल से कुछ दूरी से शव बरामद कर लियाइधर घटना स्थल पर बाघ के दुबारा आने पर वनकर्मियों और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जिसपर वन विभाग द्वारा हवाई फायर करने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर ग्रामीणों में वनकर्मियों के खिलाफ गहरा आक्रोश है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी प्रेम चंद (70) पुत्र स्वर्गीय कालू चंद बुधवार सुबह अपने भाई करम चंद के घर से चकरपुर बाजार में स्थित होटल में काम करने के लिए अपनी साइकिल से निकले थे। इसी बीच वनखंडी महादेव मंदिर के पीछे बाघ ने साइकिल पर झपट्टा मारकर उन्हें गिरा दिया और घसीट कर झाड़ियों में ले गया और मौत के घाट उतार दिया। जब प्रेम चंद होटल नहीं पहुंचे तो होटल स्वामी परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद उनकी ढूढ़ खोज की गई तो वनखंडी मंदिर को जाने वाले रास्ते में साईकिल पड़ी मिली।ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करने पर घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में शव पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग व पुलिस को दी। सूचना पर एसडीओ संचिता वर्मा, रेंजर महेश चंद्र जोशी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। वन विभाग व पुलिस टीम ने शव को झाडियों से बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया। इसी दौरान बाघ फिर घटना स्थल पर आ गया जिससे वनकर्मी और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।मौके पर मौजूद वनकर्मियों की दो राउंड फायरिंग के बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव कर बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने बाघ को आदमखोर घोषित करने और बाघ को पकड़ने के लिए पिंजारा लगाने की मांग कर रहें है । बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago