9 वर्ष पहले शुरू हुआ तोली- मैंचून -बरतोली मोटर मार्ग का निर्माण अब तक अधूरा, राज्य आंदोलनकारियों ने की शीघ्र पूर्ण करने की मांग

अल्मोड़ा -24-जनवरी आज यहां राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग के मंत्री तथा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को पत्र लिखकर तोली- मैंचून -बरतोली मोटर मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की।

पत्र में कहा गया है कि धौलादेवी विकास खंड के अंतर्गत उक्त मोटर मार्ग का निर्माण कार्य निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा द्वारा 9वर्ष पूर्व शुरू किया था जिसमें अभी तक प्रथम चरण का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। सड़क को बरतोली तक जोड़ने के लिए भी अभी 300मीटर पहाड़ कटान का कार्य अवशेष है, पहाड़ कटान हेतु जिला योजना से 5लाख की धनराशि स्वीकृत भी हुई किन्तु विभाग द्वारा उसे कहीं और समायोजित कर दिया गया है।

ग्राम वासी तथा स्थानीय प्रतिनिधि अनेक बार विभाग में पत्र एवं अन्य माध्यमों से सड़क को पूरा करने की मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है जिससे ग्राम वासी आक्रोशित हैं तथा आंदोलन को बाध्य है पत्र में 15 दिन के भीतर कार्य प्रारंभ न होने की स्थिति में ग्राम वासियों के साथ मिलकर विभाग के विरुद्ध धरना देने की चेतावनी भी पत्र में दी गई है पत्र की प्रतिलिपि मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अल्मोड़ा को भी भेजी गयी है। पत्र में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, सदस्य जिला पंचायत शिवराज बनौला,दौलत सिंह बगड्वाल के हस्ताक्षर हैं।


🅙︎🅞︎🅘︎🅝︎ 🅦︎🅗︎🅐︎🅣︎🅢︎🅐︎🅟︎🅟︎
https://chat.whatsapp.com/EK4vXI2eO3y5gcAdsPHfx1


🅨︎🅞︎🅤︎🅣︎🅤︎🅑︎🅔︎
https://youtube.com/shorts/hcrEtJWzCB8?feature=

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

7 minutes ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

6 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

11 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago