पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक के कैंप कार्यालय में कल होगी काफल पार्टी

काफल पार्टी के लिए स्थानीय महिलाओं द्वारा घर पर ही सिलबट्टे का पहाड़ी पिसी नूड़ तैयार किया जा रहा


अल्मोड़ा -उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैंप कार्यालय में आगामी शुक्रवार को काफल पार्टी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्री कर्नाटक ने बताया कि काफल हमारी पहाड़ी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। अपनी पहाड़ी उत्पादों,पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजनों को आयोजित किया जाना बेहद आवश्यक है।

इन्हीं कार्यक्रमों का परिणाम है कि आज मडुवे और झिंगूरे की पूरे विश्व में मांग है

कर्नाटक ने कहा कि पूर्व में भी वे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ मिलकर पहाड़ी उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जिनमें काफल पार्टी,आम पार्टी,ककड़ी पार्टी, आडू पार्टी आदि शामिल है देश के विभिन्न स्थानों में कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि इन्हीं कार्यक्रमों का परिणाम है कि आज मडुवे और झिंगूरे की पूरे विश्व में मांग है। उन्होंने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है कि हम अपनी संस्कृति और पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए धरातल पर उतर कर कार्य करें।

सिलबट्टे का पहाड़ी पिसी नूड़ तैयार करती महिलायें

उन्होंने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रमों से जहां हमारी पहाड़ी संस्कृति की झलक दूर दूर तक जाएगी, वही इन उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार होने से हमारे काश्तकारों को भी इसका लाभ मिलेगा जो आज पहाड़ की एक बहुत बड़ी समस्या पलायन रोकने में भी अपना अहम योगदान देगा। कर्नाटक ने कहा कि आगामी दो जून शुक्रवार को उनके द्वारा अपने कैंप कार्यालय में इसी उद्देश्य के साथ काफल पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमें उन्होंने सभी से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।कर्नाटक ने बताया कि काफल पार्टी के लिए स्थानीय महिलाओं द्वारा घर पर ही सिलबट्टे का पहाड़ी पिसी नूड़ तैयार किया जा रहा है।

कर्नाटक ने कहा कि यह काफल पार्टी राजनीतिक कार्यक्रम न होकर विशुद्ध रूप से एक सामाजिक कार्यक्रम है।उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडियाकर्मियों से भी इस काफल पार्टी में अपनी उपस्थिति देने की अपील की है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

13 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

18 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

23 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago