दशहरा पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में SSP ALMORA ने किया आंशिक परिवर्तन
कल कुछ इस प्रकार रहेगा नगर अल्मोड़ा में ट्रैफिक रुट का डायवर्जन
रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक-24.10.2023 को नगर अल्मोड़ा में आयोजित होने वाले दशहरा पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है।
1-एलआरसाह रोड पर एनटीडी/फायर स्टेशन से समय-14.00 बजे से सभी चौपहिया वाहनों का शिखर तिराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
2-लक्ष्मेश्वर तिराहा से अल्मोड़ा शिखर तिराहा की ओर दशहरा पुतला दहन कार्यक्रम समाप्ति तक सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
3-करबला तिराहे से समय-14.00 बजे से पुतला दहन समाप्ति तक सभी चौपहिया वाहनों का नगर अल्मोड़ा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
4-पिथौरागढ़/बागेश्वर को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन करबला तिराहे से धारानौला होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
5-कोसी/रानीखेत/कौसानी/गरुड़ को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन बेस तिराहा से अल्मोड़ा लोअर माल रोड होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।
समस्त जनता से अनुरोध है कि दशहरा पर्व के दृष्टिगत लागू उक्त यातायात डायवर्जन प्लान का पालन करने का कष्ट करेंगे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…