अल्मोड़ा: ट्रैफिक रूल उल्लंघन करने वालों का शतक आसानी से हुआ पार, उल्लंघनकर्ताओं का कटा चालान

• एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में त्योहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद में ट्रैफिक यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु अल्मोड़ा पुलिस है मुस्तैद

•यातायात नियमों को ताक पर रखने वालों पर हो रही है चालानी कार्यवाही,

•चेकिंग अभियान में यातायात नियमों व ऑपरेशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 149 लोगों का हुवा चालान

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के थाना/चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस अधिकारियों को त्योहारी सीजन में कस्बा/नगर क्षेत्र में यातायात का दवाब बढ़ने के दृष्टिगत अपने- अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुव्यवस्थित रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर/ओवर स्पीड/ओवर सवारी व रैश ड्राईविंग करते हुए लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर स्वयं और लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाले वाहन चालकों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी चालानी करने के निर्देश दिए गये है।

इस क्रम में अल्मोड़ा पुलिस के थाना/चौकी व यातायात पुलिस ने 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट,तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, ओवर स्पीडिंग/ओवर सवारी व रैश ड्राइविंग सहित अन्य तरीकों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 128 वाहन चालकों के विरुद्ध M.V के तहत चालानी कार्यवाही कर 63000 रूपये जुर्माना वसूल कर उल्लंघनकर्ताओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान ही ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों के आस- पास शराब पीकर हुडदंग मचाने व गंदगी करने वाले 21 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 7,250 रुपये जुर्माना वसूला गया।

इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एल्को मीटर से चेकिंग की गई। पुलिस ने बताया चेकिंग अभियान जारी है।


swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

16 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

17 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

21 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago