अल्मोड़ा: ज़ीरो टॉलरेंस के संदेश के साथ निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा शुक्रवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के शहीदों और वीर जवानों को सम्मान देना, युवाओं में देशप्रेम की भावना को जागृत करना और एकता का संदेश फैलाना है। यात्रा की शुरुआत स्थानीय सिद्धि नौले से हुई, जहाँ लोगों ने तिरंगे के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

यात्रा में स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीत गाए और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान किया। इस यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के प्रति समर्पित करना और शौर्य की परंपरा को आगे बढ़ाना है।
यात्रा के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहाँ की पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाया गया एक सैन्य अभियान था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या हुई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिससे 100 से अधिक आतंकी मारे गए और पाकिस्तान को संघर्ष विराम के लिए मजबूर होना पड़ा ।
इस यात्रा का उद्देश्य सैन्य सफलता का जश्न मनाना, सैन्य बलों का सम्मान करना और आतंकवाद के प्रति “ज़ीरो टॉलरेंस” का संदेश देना था
जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहाँ की यात्रा के माध्यम से सैन्य बलों के बलिदान और शौर्य को सार्वजनिक रूप से सराहा गया। महेश नयाल ने इसे “जन-जन तक सेना की गाथा पहुँचाने का माध्यम” बताया ।उन्होंने कहाँ की तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया ।
नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कीतिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा न केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम था, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता के प्रति जनता की भावनाओं का प्रतीक भी रहा। इसके माध्यम से भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया, साथ ही नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर निगम मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दुग्ध् अध्यक्ष गिरीश खोलिया, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री धर्मेद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नविन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक,पूर्व दर्जा मंत्री सिकंदर पवार,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा, रडिक्रॉस सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, लीला बोरा, लता पांडे, निर्मला जोशी,पार्षद अर्जुन बिष्ट,हरिश कनवाल, पार्षद अमित साह मोनू, प्रकाश भट्ट, सैनिक लोग से आनंद सिंह बिष्ट, विनोद गिरी गोस्वामी, रूप सिंह बिष्ट,त्रिलोचन जोशी, रेखा आर्या,शुभम रौतेला,दीपक कपूर, पुूनम पालीवाल, मीना भैसोदा, तारा जीना, मोहनी कनवाल, रजा अली अंसारी, संदीप श्रीवास्तव, रंजीत भंडारी, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, नमित जोशी, पार्षद नेहा टम्टा, पार्षद पूनम वर्मा, सौरभ वर्मा, जगमोहन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, राजीव राज गुरुरानी, पार्षद राहुल जोशी,भुवन वर्मा,नरेन्द्र प्रसाद आगरी, महिपाल बिष्ट, राजन बिष्ट , जगत तिवारी,भूपेंद्र वल्दिया, मनोज जोशी, प्रकाश बिष्ट,सुनील बिष्ट,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, दर्शन रावत, राजीव गुरुरानी,प्रेम लटवाल,आनंद डंगवाल, देवशीष नेगी, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, ललित मेहता, दिशांत पवार, मंगल सिंह, चंदशेखर पालीवाल, दीपसुंदर बिष्ट, नीरज सांगा, आशीष जोशी, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

16 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

17 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago