अल्मोड़ा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में ले लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक और परिचालक दोनों मौके से फरार हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर अल्मोड़ा से ताकुला की ओर जा रही बाइक संख्या यूके 01 डी 1557 की भिड़ंत ताकुला की ओर से आ रहे ट्रक संख्या यूके 04 सीए 3604 से हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। आमने-सामने की टक्कर इनती तेज़ थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और हैलमेट पहनने के बावजूद युवक की मौत हो गयी। बाइक के पीछे बैठी युवती बुरी तरह घायल हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर काफी देर बाद 108 एंबुलेंस पहुंची और घायल महिला को अल्मोड़ा अस्पताल लाया गया।
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......