अल्मोड़ा। नगर के तुषार बिष्ट का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हो गया है। तुषाए बिष्ट अल्मोड़ा नगर के धारानौला निवासी है। तुषार का चयन 13 वीं राष्ट्रीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तुषार वर्तमान में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अध्ययनरत है ।
तुषार की इस उपलब्धि पर संपूर्ण नगर में खुशी की लहर है। तुषार के चयन पर उनके पिता बिसन सिंह बिष्ट और माता उमा बिष्ट ने खुशी जाहिर की और अपना आशीर्वाद दिया।
तुषार ने 2019 में सब जूनियर नेशनल हॉकी में प्रतिभाग किया था और हाल में ही नासिक 6 ए साइड ऑल इंडिया नेशनल हॉकी में भी प्रतिभाग किया था।
इसके साथ ही उनके कोच राजेंद्र सिंह कनवाल, किशोर बाफिला, किशन लाल, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव गोपाल खोलिया, लियाकत अली खान, बलवंत दानू और छात्रसंघ उपाध्यक्ष युवम वोहरा, पंकज फार्टियल, भानु, रक्षित, करण आदि कई खेलप्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…