बाइक के खाई में गिर जाने से अल्मोड़ा निवासी दो युवकों की मौत
अल्मोड़ा से एक दुःखद घटना सामने आ रही है। यहां बाइक के खाई में गिर जाने से अल्मोड़ा निवासी दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होकर रुद्रपुर लौट रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया।
भवाली ज्योलीकोट मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम भूमियाधार के पास बाइक के खाई में गिरने से दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों अल्मोड़ा के कनारीछीना के रहने वाले थे। जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होकर रुद्रपुर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह रावल (28) पुत्र महिपाल सिंह और पुष्कर सिंह रावल (38) पुत्र दीवान सिंह रावल बाइक से रुद्रपुर जा रहे थे।भूमियाधार और खूपी के बीच स्थित पुल पर उनकी बाइक खाई में जा गिरी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
राजेन्द्र सिर्फ दो दिन के अवकाश पर घर आया था, लेकिन मां और कुछ दिन उसके साथ बिताना चाहती थी। शुक्रवार सुबह जब वह वापसी के लिए तैयार हुआ तो मां ने कुछ दिन और रुकने की बात कर उसे वापस जाने से रोका, लेकिन अवकाश न होने का हवाला देते हुए वह अपने साथी के साथ रुद्रपुर के लिए चला गया।
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......