अल्मोड़ा की दो बहनों मनसा और गायत्री ने बैडमिंटन रेंकिंग टूर्नामेंट में जीता रजत पदक

अल्मोड़ा। भुवनेश्वर (ओडिशा) में दिनांक 1 अगस्त से 7 अगस्त तक अयोजित योनेक्स आल इंडिया जूनियर बैडमिंटन रेंकिंग टूर्नामेंट, भुवनेश्वर्में अल्मोड़ा जिले की दो बहनों मनसा रावत और गायत्री रावत ने रजत पदक जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में मनसा और गायत्री रावत ने लगातार अच्छा खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक की दीपिका राज अदिति और पोननमा बी वी विधि की जोड़ी को 19-21,21-18,और 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उन्होंने प्रवंधिका आर और हाशिनी एस (तमिलनाडु) की जोड़ी को 7-21,21-18,21-18 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया और फाइनल में उन्हें एक कड़े मुकाबले में तमिलनाडु के ही श्रीनिधि एन और रेशिका यू की जोड़ी से 15-21,16-21 से पराजित होना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मनसा और गायत्री रावत दोनों बहनें लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और हर टूर्नामेंट में कोई न कोई पदक अवश्य जीत रही है। मनसा व गायत्री की अंडर १९ जूनियर में देश में प्रथम रैंक है। दोनों बहनें प्रकाश पादुकोण एकेडमी में कीच डी के सेन व लोकेश नेगी के निर्देशन में ट्रेनिंग कर रही हैं। मनसा व गायत्री कई बार एशियन चैंपियनशिप व कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। उनके इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक अध्यक्षा डाक्टर अलकनंदा अशोक सचिव बी एस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार सहित अल्मोड़ा बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों ,सदस्यों और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मनसा, गायत्री व टूर्नामेंट में शामिल उनके कोच लोकेश नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

21 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago