अल्मोड़ा: उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ग्राम सत्यों में फोटो वॉक का किया आयोजन


आज दिनांक 20 अगस्त 2023 को उदय शंकर फोटोग्राफी एकडमी अल्मोड़ा द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ग्राम सत्यों में एक फोटो वॉक का आयोजन किया गया।

जिसमें अल्मोड़ा हल्द्वानी काशीपुर के छायाकरो द्वारा प्रतिभाग किया गया गांव में प्रवेश करने के बाद ग्रामीण परिवेश के विभिन्न आयामों के दृश्य छायाकारों द्वारा खींचे गए जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीणों के परंपरागत आवास, वाखली,आंगन, गोठ प्राचीन काल के विभिन्न मंदिरों आदि का छायांकन किया गया। इसके अतिरिक्त गांव के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पक्षों की वीडियोग्राफी की गई।

उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी के संरक्षक मनमोहन चौधरी ने कहा प्राकृतिक सौंदर्य एव्ं आवासीय शिल्प कला का विशेष स्थान है जो युवा छाया कारों को आंचलिक लोक संस्कृति परंपरा सीखने के लिए प्रेरित करता है। संस्था उपाध्यक्ष चेतन कपूर द्वारा हो रहे फोटोग्राफी क्षेत्र मे नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा की गई।


साथ ही संस्था के सचिव जयमित्र सिंह बिष्ट द्वारा फोटोग्राफी को अपना कैरियर बन कर आर्थिक् स्थिति को मजबूत कर सकते हैं एवम संस्था की भविष्य में होने वाले कई कार्यक्रमों की रूपरेखा को विस्तार से बताया गया।
इस सभा का संचालन संस्था अध्यक्ष डॉ.महेंद्र सिंह मिराल द्वारा किया गया।
चेतन कपूर ,जय सिंह मित्र, नंदन सिंह रावत, देवेश बिष्ट, रमीज खान, मनमोहन चौधरी, महेंद्र सिंह मिराल, सारांश मुंगोली,भरत शाह, गोकुल शाही, प्रमोद डालकोटी, नीरज पांगती, वैभव जोशी, मोहित बिष्ट, पवन सिंह सामंत, मनीषा पंत, पंकज पांडे, उत्कर्ष कांडपाल, शालीन जोशी आदि ने प्रतिभाग किया। ग्राम सत्यों के पान सिंह सतवाल, दीवान सिंह सतवाल ने विशेष सहयोग दिया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

51 minutes ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

7 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

12 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago