अल्मोड़ा: विश्वविद्यालय की डा. माया गोला वर्मा आयाम सम्मान 2023 के लिए चयनित

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड) के हिंदी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉक्टर माया गोला वर्मा का गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की विमर्श केंद्रित संस्था “आयाम” ने ‘ आयाम सम्मान -2023’ के लिए चयन किया है। यह सम्मान डॉक्टर माया गोला वर्मा को उनकी कविताओं के लिए दिया जा रहा है। अब तक उनके तीन कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं- चीनी नमक और नीम, कविता संग्रह, समय साक्ष्य प्रकाशन, देहरादून से ; चयनित कविताएं: माया गोला, न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन, नई दिल्ली से और उपाधियां लौटाती हूं ,न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन,नई दिल्ली से प्रकाशित हुआ है। गौरतलब है कि न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन,नई दिल्ली ने अपनी महत्त्वपूर्ण श्रृंखला “समकाल की आवाज़” के तहत 2023 में , उनकी कविताओं का चयन किया था। इस वर्ष उन्हें उनकी कविताओं के लिए आयाम सम्मान दिया जा रहा है। पिछले वर्ष यह सम्मान हिंदी के महत्त्वपूर्ण कवि अरुण आदित्य जी को दिया गया था।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago