Almora: खुटकुनी भैरव मंदिर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, क्षेत्र में सीसीटीवी की मांग

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में लोगों की आस्था के केन्द्र लक्ष्मेश्वर स्थित खुटकुनी भैरव मंदिर में अज्ञात चोरों ने विगत रात्रि ताले तोड़कर दानपात्र में रखी धनराशि चोरी कर ली।सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद अमित साह मोनू ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पुलिस कर्मी सतीश कुमार सूरज गोस्वामी तुरंत पहुंचे पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।स्थानीय पार्षद अमित साह ने मांग की है कि घटना में लिप्त अभियुक्तों को तत्काल पकड़ा जाए।साथ ही क्षेत्र के पार्षद अभिषेक जोशी ने इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की है।पार्षद अमित साह मोनू का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ऐसी घटनाओं में लिप्त चोरों की धड़पकड़ होना बेहद आवश्यक है।साथ ही उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में फंसे युवक भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।लगातार क्षेत्र में पुलिस की गश्त होनी चाहिए और ऐसे अवांछित और नशाखोर संदिग्धों पर कार्यवाही होनी चाहिए। यहां पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट पार्षद अभिषेक जोशी आदि लोग रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago