दो सप्ताह से कपिलेश्वर वानड़ी देवी के पम्प खराब, कांग्रेस जिला महामंत्री सतपाल ने जल संस्थान विभाग को 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

पुराने पंपों से योजना को पलीता लगा रहा विभाग-कुंजवाल

कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वर्तमान में कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि लगभग दो सप्ताह से कपिलेश्वर वानड़ी देवी पंपिंग योजना के पंप खराबी कारण नहीं चल पा रहे थे जिस कारण दर्जनों ग्रामवासी पेयजल की आपूर्ति से बाधित थे। जब उनके द्वारा विगत दिवस जल संस्थान विभाग को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया कि कपिलेश्वर वानड़ी देवी पंपिंग योजना से पेयजल व्यवस्था सुचारु न होने पर वे जल संस्थान कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना करेंगे तब जल संस्थान विभाग नींद से जागा।

प्रशासन और विभाग में हड़कंप मचा और दिन-रात एक कर आनन फानन में विगत सायं 6 बजे जल संस्थान के द्वारा एक पंप ठीक करा कर पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई।

सतवाल ने कहा कि अभी भी वैकल्पिक व्यवस्था चल रही है।योजना के जब तक दोनों पंप बदलकर नए पंप नहीं लगाए जाएंगे तब तक सुचारू पेयजल व्यवस्था नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र की समस्या को उठाने में उनके द्वारा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।यह पेयजल योजना क्षेत्र के लिए संजीवनी है।

वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि इस पेयजल योजना से दर्जनों गांवों की पेयजल आपूर्ति होती है।लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते इस बड़ी योजना को सुचारू रखने में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है।


उन्होंने कहा कि जल संस्थान विभाग को उक्त योजना में दोनों नए पंप लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से कपिलेश्वर बानड़ी देवी पंपिंग योजना का पंप खराब होने से दर्जनों ग्रामवासी पेयजल किल्लत का सामना कर रहे थे। विगत दिवस जब कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने जल संस्थान विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर कपिलेश्वर बानड़ीदेवी देवी पंपिंग योजना को सुचारू नहीं किया गया तो वह जल संस्थान विभाग में अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

उनकी चेतावनी से विभाग हरकत में आया और कहीं से एक पुराना पंप लगाकर इतिश्री कर ली। उन्होंने कहा कि जो पंप विभाग ने लगाया है वह पुराना पंप है जो कभी भी खराब हो सकता है। इसलिए विभाग अपनी जिम्मेदारी को समझें और कपिलेश्वर बानड़ीदेवी पंपिंग योजना में दोनों नए पंप लगाए, जिससे इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ  दर्जनों ग्राम वासियों को मिल सके।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

19 minutes ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

6 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

11 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago