25 किरायेदारों,मजदूरों का किया सत्यापन अपने मजदूरों का सत्यापन नही कराने पर एक ठेकेदार का किया 05 हजार रुपये का नगद चालान
रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,मजदूरों, फड़ फेरी वालों व रेड़ी,ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
बुधवार 24 मई को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा थाने के पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 25 किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया गया।
इस दौरान ग्राम नाटाडोल लमगड़ा में प्रवीन साइंटिफिक कम्पनी के ठेकेदार इक़बाल हुसैन निवासी ग्राम राजानगर, थाना स्वार, जिला रामपुर द्वारा अपने मजदूरों का सत्यापन नही कराया गया था, जिस पर ठेकेदार का मौके पर ही पुलिस एक्ट के तहत ₹5000 का नगद चालान किया गया।
इसके उपरांत लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से सत्यापन कराने अन्यथा विधिक कार्यवाही की उचित हिदायत दी गयी। जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....