सीडीओ आकांशा ने ग्राम पंचायत चितई में स्थापित साबुन निर्माण इकाई का किया दौरा


अल्मोड़ा, 9 मई 2024 (सूचना) मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा कोण्डे ने बीते बुधवार को विकासखंड हवालबाग की ग्राम पंचायत चितई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन किया और ग्रामीणों के साथ उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान, श्रीमती कोण्डे ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता बनाए रखने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।
इसके अलावा, कोण्डे ने ग्राम पंचायत में स्थापित साबुन निर्माण इकाई का भी दौरा किया। उन्होंने इस इकाई के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार और स्वावलंबन के अवसर प्रदान करने की पहल की सराहना की। उन्होंने इकाई के संचालकों को उचित मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
सीडीओ ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago