अल्मोड़ा में सांसद अजय टम्टा के अध्यक्षता में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा

अल्मोड़ा, 30 दिसम्बर 2023- अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने बताया कि आज नगर पालिका परिषद् के तत्वाधान में भारत सरकार की प्रमुख जनलाभार्थी योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुॅच सुनिश्चित करने के लिए तथा आउटरीच हेतु गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय जनभागीदारी के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिये राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गॉधी पार्क, माल रोड अल्मोड़ा में सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में किया गया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए सांसद ने भारत सरकार की समस्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समस्त विभागों से योजना का लाभ वंचित व्यक्ति तक पहुॅचाने के निर्देश दिये तथा इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा किये जाने हेतु उपस्थित सभी नागरिकांे से अपील की।
शिविर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत सूचीबद्ध चिन्हित योजनाओं यथा पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम मुद्रा लोन स्वच्छ भारत मिशन तथा निकाय स्तर पर संचालित समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु लोगों को जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान विकसित संकल्प यात्रा आई0ई0सी0 वाहन के द्वारा चलचित्र के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस शिविर में उज्जवला योजना के तहत 05 लाभार्थियों तथा पीएम आवास के 11 लाभार्थियों को चैक वितरित किये गये। 16 व्यक्तियों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाये गये तथा 55 व्यक्तियों के आधार और मोबाईल अपडेट किये गये। चिकित्सा विभाग द्वारा उपस्थित जनता का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
शिविर में चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग, उद्योग विभाग, प्रधान डाकघर, बाल विकास विभाग एवं पशुपालन विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाये गये तथा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, मनोज जोशी, प्रदेश महामंत्री ओ0बी0सी0 मोर्चा अजय वर्मा, भाजपा जिला मंत्री महेश बिष्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता वंशीलाल ककड, संयोजक नमो एैप कृष्ण सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गोविन्द प्रसाद सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

15 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

16 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

24 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago