अल्मोड़ा: धौलादेवी के चमुवां खालसा  पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

अल्मोड़ा। गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा विकासखंड धौलादेवी के चमुवां खालसा  पहुंची । जहां पर ग्रामीणों के बीच केंद्र सरकार की 17 प्रमुख योजनाओं में से मात्रा 05( पांच)  विभागों के कर्मचारी ही उपस्थित थे।

बैठक  की अध्यक्षता  ग्राम प्रधान  पूजा देवी  ने की  और  सम्बंधित  जानकारी दी, उपरोक्त बैठक ग्रामपंचायत -पपगाड़ और ग्रामपंचायत  चमुवां खालसा  की एक संयुक्त  बैठक  की गई , कार्यक्रम में आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पात्र लोगों के चिन्हीकरण किया,
इस कार्यक्रम के तहत विकासखंड धौलादेवी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाभार्थियों से किए गए संवाद एवं उनके संबोधन को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने वर्चुअल माध्यम से सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को मोदी की गारंटी वाली गाड़ी कहकर लोगों से आह्वान किया कि यह गाड़ी जरूरतमंदों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चलाई गई है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं।


इस दौरान भारत को विकसित बनाने के लिए सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने विकसित भारत की शपथ भी ली। और 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी ने अपना योगदान देने की बात कही।

यात्रा के दौरान जागेश्वर  मंडल के मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, मीडिया प्रभारी हुकम सिंह कार्की, ग्राम पंचायत चमुवां खालसा के प्रधान पूजा देवी,  ग्राम पंचायत –  पपगाड़ के ग्राम प्रधान   लीला भट्ट , आगनवाड़ी केन्द्र – चमुवां गूठ की कार्यकर्ता शान्ति कार्की , आगनवाड़ी केन्द्र  कपकोली की कार्यकर्ता  – ललीता तिवारी  , आंगनवाड़ी केंद्र पपगाड़  की कार्यकर्ता   सरीता देवी ,  आशा कार्यकर्ता  विमला,,  सी.एच.ओ. नैनी, पंचायती राज  से मुकेश  नैनवाल जी रा०प्रा०वि० चमुवां से प्रमोद  भाषकर  जी, और दो ग्रामपंचायतों  की ग्रामीण  जनता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

5 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

12 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

1 day ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

2 days ago