नीति आयोग की बैठक, आकांक्षी ब्लॉक स्याल्दे में सम्पूर्णता अभियान के प्रमुख ऐजेन्डा पर विस्तृत चर्चा

अल्मोड़ा। आज नीति आयोग द्वारा एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आकांक्षी ब्लॉक स्याल्दे में सम्पूर्णता अभियान के प्रमुख ऐजेन्डा पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि संपूर्णता अभियान को 30 सितम्बर 2024 तक पूर्णतः संतृप्त कर दिया जाए।

बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग के सीईओ द्वारा की गई। जनपद अल्मोड़ा से इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार पन्त और आकांक्षी विकास खण्ड समन्वयक गोविन्द सिंह डसीला उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने नीति आयोग के निर्देशानुसार यह स्पष्ट किया कि 30 सितम्बर 2024 तक सम्पूर्णता अभियान के सभी सूचकों को संतृप्त किया जाना है। इसके साथ ही, आकांक्षी विकास खण्ड स्याल्दे में सोलर प्लांट लगाए जाने और सोलर मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षी ब्लॉक स्याल्दे के समन्वयक को यह भी निर्देश दिया कि सभी विकासखण्ड वासियों को सरकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी दी जाए और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उठाए गए कदमों से सम्पूर्णता अभियान को नई गति मिलेगी और विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकेगा। यह पहल आकांक्षी विकास खण्ड स्याल्दे जनपद अल्मोड़ा के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और यहाँ के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में सहायक होगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

5 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago