अल्मोड़ा: विशाल निरंकारी संत समागम का सिमकनी मैदान में 14 दिसंबर को होगा आयोजन

अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्र अल्मोड़ा की धरा पर मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी का दिव्य रूप में आगमन होने जा रहा है जिसका आयोजन सिमकनी मैदान अल्मोड़ा दिनांक 14 दिसम्बर, 2023, दिन गुरुवार दोपहर 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जायेगा। इस पावन संत समागम में अल्मोड़ा क्षेत्र के अतिरिक्त निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों से भी हजारों हजारों की संख्या में निरंकारी श्रद्धालु एवं भक्तगण सम्मिलित होकर सतगुरु के दिव्य दर्शन और पावन प्रवचनों से स्वयं को कृतार्थ करते हुए सत्संग का भरपूर आनंद प्राप्त करेंगे।

स्थानीय ज़ोनल इंचार्ज पी. एस. चौधरी जी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इन पावन संत समागमों का लक्ष्य संपूर्ण विश्व में शांति की भावना तथा मानवीय गुणों का प्रसार करना है। मिशन की केवल यही धारणा रही है कि हम सभी प्रेम एवं मिलवर्तन के भावों से युक्त होकर जीवन जीयें और समूचे संसार में एकत्व का सुंदर रूप स्थापित करें।

संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ समाज कल्याण की गतिविधियों में भी सदैव ही सम्मिलित रहा है। कोरोना काल की विषम परिस्थिति हो या प्राकृतिक आपदा जैसी विकट स्थिति, मिशन के सभी सेवादार एवं भक्त निःस्वार्थ भाव से दिन रात अपनी सेवाओं को तल्लीनता से निभाते रहे हैं जिसके लिए न केवल देश में अपितु विदेशों में भी वह सराहे एवं सम्मानित किये जा चुके हैं। लोक कल्याण की भावना से युक्त यह निष्काम सेवाएं निरंतर रूप में जारी हैं।

स्थानीय ज़ोनल इंचार्ज और के. एस. रैकुनी जी ने सभी संतों एवं नगरवासियों से इस दिव्य संत समागम में सम्मिलित होने हेतु हृदय से आह्वान किया हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

16 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago