अल्मोड़ा: नगर में कई जगह पेयजल आपूर्ति ठप, सिल्ट आने के कारण पैदा हुई समस्या

अल्मोड़ा। पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कोसी नदी में एक बार फिर सिल्ट की समस्या पैदा हो गई। सिल्ट आने के कारण कोसी नदी के पंप आठ घंटे बंद रहे। जिस कारण सोमवार को नगर के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। देर शाम पंपिंग शुरू हुई और नगर के टैंकों में पानी एकत्र किया गया।


पिछले दो दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते कोसी नदी की सहायक नदियों से कोसी बैराज में काफी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई। सिल्ट जमा हाेने के कारण कोसी नदी पर लगे पंपों ने चलना बंद कर दिया। पंपों में कोई खराबी ना आए इसके लिए रविवार की देर शाम से पंपिंग रोक दी गई। जिस कारण कोसी नदी से अल्मोड़ा नगर में बने टैंकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इसका असर सोमवार को देखने को मिला। सोमवार को नगर के कई मोहल्लों में पानी नहीं आया। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने पेयजल के लिए स्थानीय नौले धारों का सहारा लिया। इधर कोसी में सिल्ट आने के बाद विभाग ने उसे हटाने का काम शुरू कर दिया। सोमवार की देर शाम तक काफी मात्रा में नदी से सिल्ट हटाकर पंपों को चलाया गया। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि नगर में बने टैंकों के भर जाने के बाद सभी मोहल्लों में पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago