अल्मोड़ा के यशपाल का मुए थाई नेशनल में पाँचवाँ स्थान Yashpal’s fifth place in Thai National.
अल्मोड़ा। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा में 9 से 14 जून तक आयोजित “6वीं राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप-2025” में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 4 स्वर्ण सहित 16 पदक जीते। उत्तराखंड राज्य की 35 सदस्यीय टीम में शामिल होकर अल्मोड़ा के मुए थाई खिलाड़ी यशपाल भट्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में खेलते हुए 2 राउंड जीतकर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। क्वार्टर फाइनल में वह मणिपुर के थोई अमांग से मामूली अंतर से हारकर पदक से चूक गए। यशपाल भट्ट ने प्रदेश मुएथाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य की टीम में जगह बनाई थी। पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट्स में पदक जीत चुके है।
इस उपलक्ष्य में मुए-थाई एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, टीम मैनेजर एवं राज्य संघ के महासचिव नीलेश जोशी, मुख्य कोच प्रज्ञा जोशी, दीपक नौटियाल, श्रीमती दीप्ती पाण्डे, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी, पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, अल्मोड़ा नगर निगम मेयर अजय वर्मा, अमन प्रसाद, नीतिश कुमार, सिमरन सिजवाली, माता जी श्रीमती शोभा भट्ट, पिता जी श्री खीमानन्द भट्ट, श्रीमती ममता बिष्ट, श्रीमती भारती लटवाल, श्रीमती स्मिता जोशी, सुश्री श्वेता उपाध्यय और विद्यालय के आचार्य/आचार्या ने शुभकामनाएं प्रदान की।
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....