अल्मोड़ा जिले से एक दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहाँ टाटिक में आल्टो कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें एक शिक्षक व 7 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं,सभी घायलों को बेस चिकित्सालय लेकर आया गया है
बताया जा रहा है कि टाटिक में हेलीपैड के पास अगले बैंड पर यह दुर्घटना हुई। बच्चों को रैली में लेकर जा रही अल्टो अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें 7 बच्चों के घायल होने की खबर है। कक्षा तीन से कक्षा 5 के बीच के थे।
इस दुर्घटना में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टीचर बच्चों को लेकर खेलकूद प्रतियोगिता में जा रहे थे ।
आज दिनांक- 05.10.2023 को कोतवाली अल्मोड़ा में सूचना प्राप्त हुई कि टाटिक रोड अल्मोड़ा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है जिसमें स्कूल के बच्चे सवार है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरुण कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी एनटीडी उ0नि0 बिशल लाल, प्रभारी चौकी धारानौला उ0नि0 दिनेश परिहार, डायल 112 टीम सहित कोतवाली अल्मोड़ा का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक टियागो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी थी, जिसमें स्कूल के 07 बच्चे व वाहन चालक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल अवस्था में थे। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को खाई से निकालकर सकुशल रेस्क्यू करते हुए उपचार हेतु एम्बुलेंस व प्राईवेट वाहनों से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुचाया गया। जहाँ सभी घायलों का उपचार चल रहा है, जिसमें गंभीर रुप से घायल 01 बच्चे को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
कार दुर्घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरुण कुमार ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैथानी के अध्यापक प्रकाश चंद जोशी अपनी निजी कार से स्कूल के 7 बच्चों पीयूष पलानी, दक्ष नैनवाल, मयंक पाली, दीपांशु आर्य, आयुष आर्य, नेहा आर्य व लीला आर्य को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खैरदा पौधार गांव ले जा रहे थे, इस दौरान वाहन कार टाटिक के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे वाहन में सवार बच्चे व वाहन चालक ( शिक्षक) घायल हो गये थे, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों का रेस्क्यू कर उपचार हेतु एम्बुलेंस व प्राईवेट वाहनों से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया।
जानकारी मिलने पर खबर अपडेट होगी…
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....