Categories: सबसे FAST

अल्मोड़ा: इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

अल्मोड़ा: इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले पोक्सो एक्ट के आरोपी को अल्मोड़ा महिला थाना पुलिस गिरफ्तार किया है।


    पिछले महीने 26 नवंबर 2023 को एक व्यक्ति ने राजस्व क्षेत्र उपराड़ी, तहसील रानीखेत में अभियुक्त हिमांशु द्वारा उसकी नाबालिग बहिन के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में एफआईआर पंजीकृत कराई गयी थी। जिसमें अभियुक्त हिमांशु फरार चल रहा था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया

अपराध नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण गंभीर प्रवृति का होने पर  जिलाधिकारी महोदय अल्मोड़ा के आदेशानुसार विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को प्राप्त हुई।  रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अपराध की गंभीरता/संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियोग की विवेचना तत्काल *थानाध्यक्ष महिला थाना सुश्री मीना आर्या के सुपुर्द कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

अभियुक्त गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महिला थाना सुश्री मीना आर्या द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ ठोस सुरागरसी-पतारसी से सूचना संकलन कर अथक प्रयासों के उपरांत अभियुक्त हिमांशु उर्फ हेमंत सिंह को दिनांक-09.12.2023 को रानीखेत पुल, कालिका मोड़ के पास से गिरफ्तार* कर पंजीकृत एफआईआर में आईपीसी व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

इंस्ट्राग्राम से हुई थी दोस्ती

नाबालिग बालिका से पूछताछ में उसके द्वारा अभियुक्त हिमांशु के साथ इंस्ट्राग्राम में दोस्ती होने उसके द्वारा बहलाफुसला कर दुष्कर्म करना बताया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त

हिमांशु उर्फ हेमंत सिंह, उम्र 22 वर्ष पुत्र श्री तेज सिंह निवासी ग्राम बजेड़ी, पोस्ट धनियाकोट, थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल

पुलिस टीम

1-म0उ0नि0 सुश्री मीना आर्या, थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा
2-म0कानि0 सुश्री  सुदेश, महिला थाना अल्मोड़ा
3-कानि0  राजीव जोशी
4-कानि0  अनिल कुमार

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

6 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

20 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago