• Sun. May 24th, 2026

जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने की कोशिश पड़ी भारी ।

जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में थाना दन्या पुलिस की सख्त कार्रवाई

फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने की कोशिश पड़ी भार

UP नंबर वाहन पर लगी अवैध लाल-नीली बत्ती हटवाई, चालक का चालान

 

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत काली फिल्म लगे वाहनों, अवैध लाल-नीली बत्ती, रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

दिनांक 23.05.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं *सीओ अल्मोड़ा/यातायात श्री बलवंत सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महंत* द्वारा जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस टीमों के साथ लगातार भ्रमण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही थी, जिससे पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

चेकिंग के दौरान एक UP नंबर वाहन में अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगी पाई गई। वाहन चालक द्वारा मंदिर क्षेत्र में जल्दी प्रवेश पाने के उद्देश्य से उक्त बत्ती का प्रयोग किया जा रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष दन्या द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई तथा भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *