Categories: सबसे FAST

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य को प्रदान किया गया सेना की उत्तरी कमान का प्रशस्ति पत्र

अल्मोड़ा – आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य सुशील जोशी को आर्मी के जनरल ऑफिसर्स कमांडिंग इन चीफ उत्तरी थल सेना कमान का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें दिनांक 26 दिसंबर 2023 को सेना की अल्मोड़ा  स्थित 22वीं राजपूत बटालियन द्वारा आयोजित एक समारोह में सेना की 6 माउन्टेन डिवीजन  के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ मेजर जनरल कुलदीप पाठक एस. एम., वी. एस. एम. द्वारा विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर वरुण मल्होत्रा तथा वाइस चेयरमैन कर्नल विनय यादव की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य को यह प्रशस्ति पत्र विगत वर्षों में सेवा के दौरान सार्थक कर्तव्यनिष्ठता व कार्यदक्षता का परिचय देते हुए विद्यालय को निरंतर प्रगति पथ की ओर अग्रसर करने हेतु प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र मिलने से वह काफी उत्साहित हैं साथ ही वे भविष्य में भी विद्यार्थियों तथा विद्यालय के सतत व सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास हेतु विद्यालय प्रबंधन का यथासंभव सहयोग उन्हें मिलता रहा है और भविष्य में भी विद्यालय प्रबंधन से यह सहयोग अपेक्षित रहेगा क्योंकि विद्यालय का विकास सर्वोपरि है। प्रधानाचार्य की इस उपलब्धि से विद्यालय के समस्त शिक्षकों , कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 minutes ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

4 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago