60 टिन अवैध लीसा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी-: चोरी का लीसा चोरी छुपे बेचने का कर रहा था काम, काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार और कोशिश की नाकाम l

दीपावली पर्व के दौरान सघन चैकिंग के दौरान एसजी और काठगोदाम पुलिस ने 60 टिन अवैध लीसा को लेकर जाते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की सफलता पाई है पकड़े गए युवक की पहचान डूंगर सिंह सुरकाली पुत्र गोपाल सिंह* निवासी ग्राम रथल पोस्ट अशु थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया बरामद बिरोजा लीसा की कीमत ₹3 लाख रुपए आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा दीपावली पर्व को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर एवं काठगोदाम पुलिस टीम मय द्वारा चैकिंग के दौरान आइटीबीपी ट्रांजिट कैंप के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने नैनीताल रोड काठगोदाम से डूंगर सिंह सुरकाली पुत्र गोपाल सिंह* निवासी ग्राम रथल पोस्ट अशु थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 37 वर्ष को वाहन संख्या UK19 CA 1346 अशोका लीलेंड बड़ा दोस्त, में 60 टिन अवैध लीसा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपए) परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया पुलिस द्वारा लीसे के कागजाद मांगे जाने पर अभियुक्त कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया, बताया कि वह चोरी का लीसा लेकर आता है जिसे पुलभट्टा से आगे किसी व्यक्ति को बेचता है, पुलिस द्वारा इस संबंध में जांच की जा रही है, तथ्य सामने आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

7 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

20 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago