नंदा देवी मेले में होने वाले कार्यक्रमों हेतु कलाकारों का लिया ऑडिशन..

अल्मोड़ा – ऐतिहासिक नन्दा देवी मेला 01 सितंबर से 07 सितंबर तक नन्दा देवी मंदिर एवं ऐडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रांगण के सांस्कृतिक मंच में नगर एवं आसपास किया जाएगा कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग के हिंदी एवं कुमाऊनी गायन के कलाकारों को सांस्कृतिक मंच पर प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर पायें इस हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नन्दा देवी मंदिर के गीता भवन मैं ऑडिशन संपन्न हुआ।
सह सांस्कृतिक संयोजक/मीडिया प्रभारी (मेला) अमरनाथ सिंह नेगी द्वारा अवगत कराया गया कि आयोजित ऑडिशन मैं 50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा 21 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
हिंदी गायन जूनियर वर्ग में योगिता गुणवंत, नताशा मेहता गीतांजलि बोरा, निहारिका उपरेती, देवांश तिवारी व सीनियर वर्ग में हेमा जोशी ,आयुषी परिहार, आरती मर्तोलिया, अनुष्का, महेश चंद्र, हर्ष कोहली चयनित किए गए। कुमाऊनी गायन जूनियर वर्ग में कमल गिरी गोस्वामी, प्रियांशु पाठक, तनुजा जोशी, हर्षित व सीनियर वर्ग में रोशन बनोला, अभय कोहली, साहिल कुमार, निकिता राजन ,प्रियंका मेहरा, हर्षित सामंत चयनित किए गए।
ऑडिशन में चिरंजीलाल वर्मा एवं नयाल निर्णायक की भूमिका में तथाआर्केस्ट्रा टीम में कल्याण बोरा, मिंटू , गुड्डू मेडी रहे।
मुख्य सांस्कृतिक संयोजक ताराचंद्र जोशी द्वारा चयनित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि वे नन्दा देवी मंदिर गीता भवन में दिनांक 23 अगस्त से प्रतिदिन अपरान्ह 4:00 बजे से गायन अभ्यास हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। जो प्रतिभागी समय पर प्रतिदिन उपस्थित नहीं होंगे उनके स्थान पर अन्य प्रतीक्षारत प्रतिभागी को चयनित कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर नंदा देवी मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा , मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, रवि गोयल, नमन बिष्ट, हिमांशु परगई, कुलदीप मेर, पंकज परगई , मीना भैसोड़ा, गीता मेहरा उपस्थित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago