आशा फैसिलिटेटरो को भी आशा कार्यकर्ताओं की तरह दस प्रतिशत राज्य प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करके शासनादेश जारी किया जाय- रेनू नेगी

रेनू नेगी आशा फैसिलिटेटर प्रदेश महासंघ की प्रदेश महामंत्री ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शासन देहरादून को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने आशा फैसिलिटेटरो की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने बताया उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सन् 2005 से आशा कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में एक साहियका की तौर पर नियुक्त किया गया। धीरे धीरे स्वास्थ्य विभाग में कामकाज ज्यदा होने पर , स्वास्थ्य विभाग ने इन्हीं आशा कार्यकर्ताओं में से सन 2010मे आशा कार्यकर्ताओं के ऊपर आशा फैसिलिटेटरो की नियुक्ति की।
उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में 12018 आशा कार्यकर्ता कार्यरत है।इन 12018आशा कार्यकताओं के ऊपर पूरे उत्तराखंड में 606आशा फैसिलिटेटर नियुक्त किए हैं।एक आशा फैसिलेटर के अधीन 25से 30आशाए काम करती है ।इन आशा कार्यकर्ताओं के द्धारा किए गए कार्य की पुष्टि के लिए एक आशा फैसिलेटर को 25से 30आशाओ के पास जाना पड़ता है। कुछ जिले हैं ऐसे हैं जहां पर एक आशा फैसिलेटर के अधीन 35 से 40आशाए कार्यरत हैं।

लंबे समय से उत्तराखंड की आशा कार्यकर्ताओं के साथ आशा फैसिलिटेटर भी अपनी जटिल समस्यायों के लिए शासन प्रशासन से लड़ रही है। आज उत्तराखंड सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को राज्य प्रोत्साहन राशि में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करके शासनादेश जारी किया। लेकिन आशा फैसिलिटेटरो को छोड दिया। उत्तराखंड सरकार व उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं को दस प्रतिशत राज्य प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की तो उन्हीं आशा कार्यकर्ताओं से जुडी हुई आशा फैसिलेटर भी उनको भी दस प्रतिशत राज्य प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करनी चाहिए थी।

आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर एक ही पहलू है जिनके लिए स्वास्थ्य विभाग व उतराखड सरकार ने गलत सोचा। आशा फैसिलिटेटरो को भी आशा कार्यकर्ताओं की तरह दस प्रतिशत राज्य प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करके शासनादेश जारी किया जाय।


उत्तराखंड आशा फैसिलिटेटर महासंघ की प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने 22 (22/06/23) तारीख को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण देहरादून शासन से दस प्रतिशत राज्य प्रोत्साहन राशि के बढोतरी व 20 दिन की मौबोलिटी की जगह पर 30 दिन की स्थाई डियूटी व 24 हजार रुपए तनख्वाह की मांग के साथ उतराखड के दुग्रम क्षेत्रों में भ्रमण के लिए उचित भत्ते की मांग की।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago