भारत छोड़ो आन्दोलन की 82वीं वर्षगांठ के अवसर पर अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल में बुधवार को आजादी के वीर सपूतों को याद कर अगस्त क्रांति मनाया गया।
इस मौके पर आज साल भर के बाद जिला कारागार को आम लोगों के लिए खोला गया। इस दौरान आजादी के वीर सपूतो को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। जेल प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही जिला प्रशासन ने कारागार के नेहरू वार्ड परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पर प्रदर्शनी भी लगाई।
गौरतलब है कि 1872 में अल्मोड़ा में बनाई गईं ऐतिहासिक जेल आजादी के आन्दोलन की गवाह रही है। जिला जेल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, गोविन्द बल्लभ पंत,, बद्रीदत्त पाण्डे, खान अब्दुल गफ्फार खान, समेत कई आजादी के वीर सपूत बंदी रहे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…