Categories: सबसे FAST

महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज अल्मोड़ा व NTD क्षेत्र में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

छात्राओं व महिलाओं को साइबर अपराध, महिला अपराध/ सुरक्षा की जानकारी देकर उत्तराखंड पुलिस एप इंस्टॉल कराकर सुरक्षा कवच गौरा शक्ति में कराया पंजीकरण

थानाध्यक्ष महिला थाना ने छात्राओं व महिलाओं को साइबर अपराध, महिला अपराध/ सुरक्षा की जानकारी देकर उत्तराखंड पुलिस एप इंस्टॉल कराकर सुरक्षा कवच गौरा शक्ति में कराया पंजीकरण प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के आदेशानुसार सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल द्वारा महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज अल्मोड़ा के छात्राओं/ शिक्षिकाओं व NTD क्षेत्र में महिलाओं* को जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों/कानून की जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति सजग किया गया। उत्तराखंड पुलिस एप में उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में बताकर घर से ही लाभ प्राप्त करने व 🆘 बटन की उपयोगिता को समझाकर सहायता एवं संकट की घड़ी में तत्कालिक सहायता हेतु उपयोग करने, महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर इंस्टॉल/ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया। अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी जागरूक कर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर किसी भी अज्ञात कॉल , मैसेज, लिंक को स्वीकार नहीं करने एवं अपनी बैंक, एटीएम से संबंधित जानकारी किसी से भी शेयर नही करने हेतु बताकर बचाव के तरीके समझाए गये। साइबर अपराध से संबंधित टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित छात्राओं व महिलाओं का गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराया गया।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

3 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago