• Sun. Dec 7th, 2025

    अल्मोड़ा: माता के मंदिर से मूर्ति हुई लापता, पुलिस की तत्परता से हुई बरामद

    धौलछीना पुलिस ने माता के मंदिर से मूर्ति गुम होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर माता की मूर्ति बरामद कर मंदिर समिति को सुपर्द की, ग्राम वासियों ने की पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा

     आज दिनांक- 14 फरवरी 2023 को थाना धौलछीना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुंज किमोला के ग्रामवासियों द्वारा गांव में स्थित माता के मंदिर से मूर्ति गुम होने के सम्बन्ध में आँनलाईन शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था।
    
        थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रार्थना पत्र की जांच हेतु एएसआई गोकुल टम्टा के नेतृत्व में  पुलिस टीम तत्काल मौके पर भेजी गयी।  पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासियों से गहनता से पूछताछ करने पर एक विक्षिप्त युवक ललित जोशी निवासी खाटूवेकुंज, धौलछीना पर संदेह हुआ। जिसे मौके पर बुलाया गया तथा विश्वास में लेकर समझा-बुझाकर पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा माता की मूर्ति कुछ दूर झाड़ियों में छिपाने की बात बताई गयी। 
    
    
    ग्राम वासियों ने की पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा
    
    
    पुलिस टीम द्वारा उक्त विक्षिप्त युवक ललित जोशी को ग्राम वासियों के साथ मौके पर ले जाकर झाड़ियों से माता की मूर्ति बरामद कर मंदिर समिति के सुपुर्द की गई। माता की मूर्ति मिल जाने पर समस्त ग्राम वासियों द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गयी।

    पुलिस टीम
    1-एएसआई गोकुल टम्टा, थाना धौलछीना
    2-हे0कानि0 कुंदन, थाना धौलछीना
    3-हे0कानि0 संतोष कुमार, थाना धौलछीना
    4-एच0जी0 सुनील दत्त,थाना धौलछीना

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *