अल्मोड़ा-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्देशन एवं परामर्श का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं परामर्शदाता के रूप में सहायक कृषि अधिकारी एवम विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा कुमारी कनुप्रिया, जिला सहकारी बैंक बाड़ेछीना के शाखा प्रबंधक पवन बिष्ट एवं कुटीर उद्योग स्वामी देव महिमा हैंडलूम से लक्ष्मण सिंह गैलाकोटी को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा छात्राओं को विभिन्न कैरियर क्षेत्र के लिए निर्देशन एवं परामर्श प्रदान किया गया तथा स्वरोजगार बैंकिंग,सिविल सर्विसे,आर्मी एवं अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं हेतु निर्देशन एवं परामर्श प्रदान किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति पंत,समग्र शिक्षा प्रभारी तनुप्रिया खुल्बे एवं हेमा पटवाल , शिप्रा बिष्ट, रीति सिनहा,ममता भट्ट, शैलजा नयाल, भगवती गोस्वामी,एसएमसी अध्यक्ष पार्वती देवी तथा समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…