बागेश्वर विधानसभा सीट के लिये मंगलवार शाम पांच बजे मतदान समपन्न हो गया। उपचुनाव में लगभग 56 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिले में कुल 188 बूथों में मतदान किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां आज ही देर रात तक वापस आ जाएंगी।
बागेश्वर सीट पर पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे बीजेपी विधायक चंदन राम दास के इस साल अप्रैल में बीमारी के कारण निधन हो जाने के कारण उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
गौरतलब है कि उपचुनाव में भाजपा से पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। आगामी आठ सितंबर को मतगणना होगी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....