बागेश्वर- बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गये हैं।भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी पार्वती दास को जनता ने अपना आर्शीवाद देकर विधायक चुन लिया है।
इस उपचुनाव में 2810 वोटों से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार रहे। 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में फिलहाल सत्ताधारी बीजेपी के 46, कांग्रेस के 19 और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। दो अन्य विधायक निर्दलीय है. एक सीट रिक्त है जिस पर उपचुनाव हुआ।
भाजपा और कांग्रेस के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने लगातार प्रचार के दौरान अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में बागेश्वर में डेरा डाला हुआ था।आज घोषित परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि जनता का रूझान भाजपा के पक्ष में ही है। उपचुनाव जीतने से भाजपा कार्यकर्ता काफी प्रफुल्लित नजर आये।सांसद अजय टम्टा ने भी इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है तथा हर्ष व्यक्त किया है।
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......