बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल मतगणना की जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया, ताकि मतगणना में किसी भी तरह की खामियां न हो। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएगी और 14 चक्रों में मतगणना शुरू होगी। हर घंटे में मतगणना का परिणाम जारी किया जाएगा। 14 चरणों के बाद अंतिम परिणाम जारी करने के बाद जीते हुए प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं, मतगणना को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने और परिणाम जारी होने के बाद अराजकता को रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गयी है।
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान हुआ था। बागेश्वर विधानसभा सीट कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हो गई थी. इस सीट पर बीजेपी ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को प्रत्याशी बनाया था। जबकि, कांग्रेस ने बसंत कुमार को मैदान में उतारा। वहीं, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली किस्मत आजमा रहें है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....