मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल वर्चुअल तौर पर बागेश्वर के उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया। इस बार दो वर्ष बाद हो रहा मेला दस दिन तक चलेगा। मेले के शुभारंभ पर आज रंगारंग झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों में विशाल नगाड़े की थाप पर दारमा घाटी के कलाकारों ने नृत्य पेश किया।
12 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹1085.17 लाख की 12 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने बालीघाट-धरमघर सड़क के जीर्णोंधार, गोलू मार्केट गरुड़ का विनियमितीकरण और बागेश्वर में खेल मैदान निर्माण की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि राज्य में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। सौर ऊर्जा के सही उपयोग और इसे बढ़ावा देने हेतु जल्द ही राज्य में सौर ऊर्जा नीति लाई जाएगी। इस परियोजना में सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को भी जोड़ा जाएगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....